रांची: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर झारखंड में रहेंगे जहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे.
नड्डा शुक्रवार प्रातः 10ः30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पहुंचेंगे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा. पूर्वाह्न 11ः30 बजे वे लातेहार में आयोजित विशाल जन-सभा को संबोधित करेंगे. इसके पश्चात् वे पलामू के लिए रवाना होंगे.
दोपहर 13ः05 बजे कार्यकारी अध्यक्ष पलामू में छात्रा, मणिका, पांकी, छतरपुर और हुसैनाबाद के जिला एवं विधान सभा के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम 04ः00 नड्डा प्रदेश भाजपा कार्यालय, रांची में भाजपा इलेक्शन मैनेजमेंट कमिटी की बैठक करेंगे.