गुमला: झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड सरकार के सबसे प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का चुनावी सभा 24 नवंबर को घाघरा मैदान में आयोजित की गई है. यह जानकारी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार नंदा तथा महासचिव महेंद्र उरांव ने दी. उन्होंने बताया कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की चुनावी सभा 24 नवंबर को घाघरा मैदान में आयोजित किया गया है.
इस कार्यक्रम में बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव एवं पंचायत के कार्यकर्ता तथा ग्रामीण जन एवं गुमला विधानसभा के साथ सिसई विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता भी चुनावी सभा में भाग लेंगे और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे.
उन्होंने कहा है कि 2019 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के प्रत्याशी का गुमला जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के प्रत्याशियों की जीत को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक लगे हुए हैं. उन्होंने कहा है कि राज्य की भाजपा सरकार के द्वारा पिछले 5 वर्षों में किए गए कार्यों और उपेक्षा के कारण भाजपा सरकार के खिलाफ में जनता में रोष देखा जा रहा है और विकल्प के रूप में क्षेत्र की जनता झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के प्रत्याशियों को देख रही है.
विधानसभा के चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा के प्रत्याशियों को ग्रामीण क्षेत्र और क्षेत्र की जनता भारी मतों से विजई बनाने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे. बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी महात्मा उरांव ने विभिन्न गांवों का दौरा किया और अपने चुनाव चिन्ह कंघा छांप में वोट देने की अपील लोगों से की। दौरा में पार्टी के कई समर्थक और कार्यकर्ता शामिल थे.