रांची: कांग्रेस छोड़कर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए अरुण उरांव को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद रामविचार नेताम ने अरुण उरांव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी दी.
विधानसभा चुनाव के पहले अरुण उरांव ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया था. वह सिसई विधानसभा सीट से भाजपा की ओर से प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव को ही सिसई विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने का निर्णय लिया.
इस फैसले के बाद से ही अरुण उरांव की नाराजगी बताई जा रही थी लेकिन भाजपा ने यह पद देकर नाराज अरुण उरांव को मनाने की कोशिश की है.