बोकारो: बोकारो विधानसभा हेतु जद (यू) के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौधरी को प्रत्याशी घोषित कर उन्हें सिंबल आवंटित कर दिया गया. सिंबल लेकर बोकारो लौटने के क्रम में सेक्टर-12 बीएमपी मोड के पास जदयू कार्यकर्ताओं ने रात्रि बोकारो का विधायक अशोक चौधरी जैसा हो नारे के साथ फूल मालाओं से लाद कर उनका स्वागत किया.
इस अवसर पर चौधरी ने कहा कि इस चुनाव में विकास मुद्दा रहेगा और 25 वर्षों के अंतराल में बोकारो की समस्याएं ज्यों की त्यों है. उनका निवारण नहीं हो पाया तो उस कार्य पर पार्टी फोकस करेगी.
स्वागत करने वाला में शहरी जिला अध्यक्ष राजकिशोर गोप, नगर अध्यक्ष संजय सिंह, डॉक्टर के कुमार, देवनारायण मुर्मू, पानू महतो, अशोक राय, सुभाष झा, बलदेव रजवार, उदय सिंह, दिवाकर महतो, राजेंद्र पटेल, रूपेश कुमार महतो, कामेश्वर सिंह, सतीश कुमार, सोनू महतो सुभाष महतो, मनोज रजवार, अमित दास, अरविंद यादव, गोलू सिंह, ललन सिंह, रंजय सिंह, सतीश कुमार, प्रमोद सिंह, गोविंद ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.