नई दिल्ली: दिल्ली में महाराष्ट्र मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
यूथ कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, “जिन रक्षकों के कंधे पर जिम्मेदारी थी लोकतंत्र को बचाने की, वही सौगंध खा रहे है लोकतंत्र को मिटाने की.
महाराष्ट्र में रातों रात हुई लोकतंत्र की हत्या से आक्रोशित होकर युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया, सैकड़ों की तादाद में युवा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया.”