रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में सिंहभूम कोल्हान क्षेत्र की तमाम सीटों से भाजपा का सफाया हो जाएगा.
आज भट्टाचार्य चाईबासा में मीडिया को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पश्चिमी सिंहभूम जिले से पिछले विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को उखाड़ फेंका था उसी तरह इस बार प्रमंडल के तीनों जिले भाजपा मुक्त हो जाएंगे.
झामुमो के केंद्रीय महासचिव ने आज के मतदान के दौरान हुई हिंसा पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेता के.एन त्रिपाठी पर हुए हमले और छिटपुट नक्सली घटनाओं ने भाजपा की हताशा को सतह पर ला दिया है.
भट्टाचार्य ने सिंहभूम कोल्हान प्रमंडल के मुद्दों के बारे में बात करते हुए कहा कि झामुमो तमाम स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के पास जा रहा है जबकि भाजपा के पास कोई स्थानीय मुद्दे नहीं है.