रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कल 2 दिसम्बर को झारखंड आएंगे. शाह 11 बजे चक्रधरपुर और 12 बजे बहरागोड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.
इसके अलावा 4 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व भाजपा नेता मनोज तिवारी भी आएंगे, जबकि 5 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी झारखंड में कई चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे.
आदित्यनाथ 11.30 बजे गोविंदपुर, जुगसलाई में जनसभा को सम्बोधित करेंगे. इसके अलावा वे 12.30 बजे बागबेड़ा पोटका और 2 बजे ईचागढ़ में सभा करेंगे. जबकि 4 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 12 बजे बड़कागांव, 1 बजे मांडू व 2 बजे डुमरी बाजारटांड़ रामगढ़ में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे.
वहीं इसी दिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 12.30 बजे डकरा स्टेडियम में सभा को सम्बोधित करेंगे.
वहीं भाजपा नेता मनोज तिवारी भी चार सभा करेंगे व 11 बजे सिमरिया, 12.30 बजे कोडरमा, 2 बजे बरकट्ठा व शाम 4 बजे धुर्वा में जनसभा को सम्बोधित करेंगे.