रांची: मतदान कार्य में लगे कर्मी रांची जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाये गये अलग-अलग सुविधा केन्द्रों में डाकमत पत्र से वोटिंग कर रहे हैं. आज दिनांक 04 दिसंबर 2019 को संत जॉन्स हाई स्कूल स्थित सुविधा केन्द्र में डाक मत पत्र से वोटिंग हुई. यहां सल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके विधानसभा क्षेत्र के लिए वोट डाले गये. इन पांचों विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 496 वोट डाले गये.
विधानसभा क्षेत्र और डाक मतपत्र से वोटों की संख्या
सिल्ली विधानसभा क्षेत्र – 85
खिजरी विधानसभा क्षेत्र – 85
रांची विधानसभा क्षेत्र – 73
हटिया विधानसभा क्षेत्र – 147
कांके विधानसभा क्षेत्र – 106