हज़ारीबाग : बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार व भूतपूर्व सैनिक अरविंद कुमार ओझा ने पतरातू प्रखंड के लबगा, पालू, केरेडारी प्रखंड के केरेडारी, गर्रीकला,बरियातू, कंडाबेर, का किया दौरा। साथ ही कंडाबेर में जाकर माँ का आशीर्वाद भी लिया तथा लोगों को संबोधित करते हुए लोगों से रूबरू हुए। उन्होंने जनता के समक्ष अपने विचारधारा को प्रस्तुत किया , इस दौरान लोगों ने उनकी बातों को ध्यान पूर्वक सुना और सराहा अरविंद ओझा अपने कथन में कहा कि मैं जैसे बॉर्डर पर तैनात रहकर देश की रक्षा की है वैसे ही अब मैं बड़कागांव विधान सभा में करना चाहता हूं, मुझे एक बार सेवा करने का मौका दें, मैं आपकी रक्षा में हमेशा तत्पर रहूंगा। मौके पर उपस्थित अशोक कुमार दास, अशोक राणा,जितेंद्र वर्मा,लक्ष्मी सोनी, संजय कुमार साव, राहुल कुमार, मुकेश कुमार साव, दिनेश कुमार महतो, राजेश कुमार कुशवाहा मुख्य रूप से शामिल थे।