रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 7 जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, गुमला और खूंटी के 20 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे है.सुबह से ही मतदाताओं की कतार मतदान केंद्रों पर दिखायी दे रही है.
वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री रघुवर दास और उनकी पत्नी ने भालुबासा हरिजन स्कूल में आदर्श मतदान केंद्र में मतदान किया.
सुबह 9 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल 13.03% मतदाताओं ने अपने वोट डाले हैं.
- 44-बहरागोड़ा -16.30%
- 45-घाटशिला -14.10%
- 46-पोटका -14.90%
- 47-जुगसलाई -14.80%
- 48-जमशेदपुर (पूर्वी) -11.55%
- 49-जमशेदपुर (पश्चिमी) -11.09%
- 51-सरायकेला -15.66%
- 52-चाईबासा -14.46%
- 53-मझगांव -14.07%
- 54-जगन्नाथपुर -12.90%
- 55-मनोहरपुर -10.12%
- 56-चक्रधरपुर -11.72%
- 57-खरसावां -13.44%
- 58-तमाड़ -13.95%
- 59-तोरपा -10.77%
- 60-खूंटी -10.22%
- 66-मांडर -14.82%
- 67-सिसई -12.50%
- 70-सिमडेगा -11.48%
- 71-कोलेबिरा -8.50