रांची: झारखंड विधानसभा के पांचवें चरण के चुनाव के लिए 20 दिसंबर को वोट डाले जाने हैं. चुनाव मैदान में खड़े करोड़पति उम्मीदवारों में साक्षर से लेकर डॉक्टर तक शामिल हैं. अब देखना है कि कौन कितना दम-खम दिखाएंगे.
जनता किस ओर रूख करेगी. इस चरण में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में 37 करोड़पति हैं. करोड़पति उम्मीदवारों में साक्षर, डॉक्टर और वकील हैं. इसके अलावा भ्रष्टाचार, हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपी भी करोड़पति हैं. यह जानकारी खुद उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग को दिये शपथ पत्र में दी है.
शिक्षित प्रत्याशी भी मैदान में-
पांचवें चरण में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के पास बड़ी-बड़ी डिग्री भी है. दो के पास पीएचडी और तीन के पास पीजी की डिग्री है. जामा की आजसू प्रत्याशी स्टेफी तेरेसा मुर्मू ने जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से कंप्रेटिव रिलीजन में पीएचडी की है.
उम्मीदवारों में तीन डॉक्टर, एक एलएलबी, दो डिप्लोमाधारी, छह ग्रेजुएट, 10 इंटर और पांच मैट्रिक पास है. एक साहित्य भूषण, एक साक्षर, एक आठवीं पास और तीन नॉन मैट्रिक प्रत्याशी भी हैं.
कई के खिलाफ मामले दर्ज-
इस चरण में चुनाव लड़ने वाले कई प्रत्याशियों के खिलाफ सीबीआई और निगरानी में मामले दर्ज हैं. जामा की जेएमएम प्रत्याशी सीता मुर्मू (सीता सोरेन) के खिलाफ हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप में सीबीआई आरोप पत्र दायर कर चुका है. उनपर राज्यसभा चुनाव 2012 में एक करोड़ रुपये लेने का आरोप भी लगाया है.
शिकारीपाड़ा से जेएमएम प्रत्याशी नलिन सोरेन पर भ्रष्टाचार के मामले में निगरानी थाने में प्राथमिकी दर्ज है. कृषि मंत्री रहने के दौरान इनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया था.
सारठ से जेएमएम की प्रत्याशी परिमल सिंह के खिलाफ धनबाद सीबीआई में प्राथमिकी दर्ज है. उनपर सड़क निर्माण में गड़बड़ी करने के आरोप में सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज की थी.
शिक्षित उम्मीदवार-
- पीएचडी- 02
- एमबीए- 01
- डॉक्टर- 03
- एलएलबी- 01
- पीजी- 03
- स्नातक- 06
- इंटर- 10
- मैट्रिक- 05
- डिप्लोमा इंजीनियरिंग- 02
- नॉन मैट्रिक व साक्षर- 03
दलवार करोड़पति-
- झामुमो- 10
- भाजपा- 06
- झाविमो- 04
- कांग्रेस- 03
- बसपा- 03
- आजसू- 03
- लोजपा- 02
- राजद- 01
- जदयू- 01
- एआइएम आइएम- 01
- रिपब्लिक पार्टी- 01
- पीपुल्स पार्टी- 01
- निर्दलीय- 01
ये हैं करोड़पति उम्मीदवार-
- आलमगीर आलम, पाकुड़ कांग्रेस- 6.92 करोड़
- अकील अख्तर, पाकुड़, आजसू- 36.52 करोड़
- स्टीफन मरांडी, महेशपुर, झामुमो- 4.05 करोड़
- नलिन सोरेन, शिकारीपाड़ा, झामुमो- 1.96 करोड़
- हेमंत सोरेन, दुमका, झामुमो- 29.69 करोड़
- लुईस मरांडी, दुमका, भाजपा- 9.06 करोड़
- उदय शंकर सिंह, सारठ, झाविमो- 7.01 करोड़
- परिमल कुमार सिंह, सारठ, झामुमो- 5.39 करोड़
- मुमताज अंसारी, सारठ, एआइएम- 2.30 करोड़
- रणधीर कुमार सिंह, सारठ, भाजपा- 5.05 करोड़
- अशोक कुमार, पोड़ेयाहाट, झामुमो- 1.65 करोड़
- प्रदीप यादव, पोड़ेयाहाट, झाविमो- 1.39 करोड़
- अमित कुमार मंडल, गोड्डा, भाजपा- 7.57 करोड़
- रवींद्र महतो, गोड्डा, जदयू- 4.04 करोड़
- संजय प्रसाद यादव, गोड्डा, राजद- 14.59 करोड़
- दीपिका पांडेय सिंह, महगामा, कांग्रेस- 4.80 करोड़
- अशोक कुमार, महगामा, भाजपा- 2.59 करोड़
- सीता मुर्मू, जामा, झामुमो- 4.23 करोड़
- स्टेफी तेरेसा मुर्मू, जामा, आजसू- 3.19 करोड़
- संजय आनंद झा, जरमुंडी, बसपा- 33.97 करोड़
- देवेंद्र कुंवर, जरमुंडी, भाजपा- 2.59 करोड़
- सीताराम पाठक, जरमुंडी, निर्दलीय- 3.65 करोड़
- संजय कुमार, जरमुंडी, झाविमो- 4.02 करोड़
- जयंत बनर्जी, नाला, लोजपा- 2.39 करोड़
- आरिफ अंसारी, जामताड़ा, बसपा- 1.85 करोड़
- बीरेंद्र मंडल, जामताड़ा, भाजपा- 2.52 करोड़
- इरफान अंसारी, जामताड़ा, कांग्रेस- 2.64 करोड़
- रामेश्वर मंडल, राजमहल, पीपुल्स पार्टी- 1.13 करोड़
- किताबुद्दीन शेख, राजमहल, झामुमो- 2.25 करोड़
- ताजुद्दीन, राजमहल, आजसू- 6.66 करोड़
- भगवान यादव, राजमहल, रिपब्लिकन- 1.44 करोड़
- प्रदीप कुमार सिंह, राजमहल, बसपा- 1.14 करोड़
- लोबिन हेम्ब्रम, बोरिया, झामुमो- 1.22 करोड़
- बाबू राम मुर्मू, बोरियो, झाविमो- 5.01 करोड़
- हेमंत सोरेन, बरहेट, झामुमो- 29.69 करोड़
- दिनेश विलियम मरांडी, लिट्टीपाड़ा, झामुमो- 1.88 करोड़