रांचीः झारखंड में चुनावी तपिश के साथ मौसम का भी मिजाज बदल रहा है. मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 14 दिसंबर को बादल छाये रहेंगे. रांची, डाल्टनगंज, बोकारो सहित कई जिलों के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.
शनिवार को जमशेदपुर, चाईबासा, देवघर, दुमका, गिरिडीह में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. वहीं राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.