धनबाद, 2 जुलाई : सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर समाचार चैनलों के माध्यम से एक विडियो वायरल हुआ है। विडियो में एक अधेड़ उम्र का आदमी नाचता दिख रहा है। दोनों पूरे मस्ती में है। बताया जा रहा है कि धनबाद जिले के एक थानेदार हैं और साथ में नाचने वाली एक बार वाली है।
यह विडियो मीडिया वालों के हाथ लगी और सनसनी फैलाने और टीआरपी पाने के चक्कर में महिला का चेहरा और शरीर बिना ब्लर किये अपने चैनल पर चला दिया। मीडिया इथिक्स के अनुसार आपत्तिजनक स्थिति में किसी भी महिला के चेहरे को बिना उसके अनुमति के नहीं दिखाया जा सकता।
रांची के कई सामाचार चैनलों ने इस विडियो को चलाया गया पर एक भी चैनल वाले ने महिला के पहचान को छुपाने की कोशिश नहीं की उनको किसी महिला की चेहरा दिखा देने से कोई लेना देना ही नहीं था। चैनल को सिर्फ टीआरपी चाहिए थे।
कैसे चला दिया पर्सनल विडियो
विडियो को देखने से साफ है कि अगर साहब दरोगा ही हैं तो उन्होंने उस वक्त वर्दी भी नहीं पहनी थी। जिस महिला के साथ वो नाचते दिख रहे हैं वो अपनी मर्जी से उनके साथ है। कमरा भी बंद है। पूरी प्राइवेसी मेंटेन कर रखी है। इस विडियो से साफ पता चल रहा है कि किसी को भी कोई आपत्ति नहीं है। बंद कमरे के अंदर के हरकत को चैनल किस आधार पर प्रकाशित किया है, ये समझना जरुरी है। न तो दरोगा जी ने वर्दी पहनी है, न तो उस नाचने वाली को कोई आपत्ति है। ये निजी मामले को सार्वजनिक करने का एक मामला तो है।