सिकन्दर शर्मा,
दुमका: रामगढ़ प्रखंड अन्तर्ग गम्हरिया मैदान में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चुनावी सभा को संबोधित किया.
महाराज ने जामा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मु के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर यहां की जनता अच्छी सरकार और विकास चाहती हैं तो सुरेश मुर्मु को भारी मतों से विजयी बना विकास को गति दें.
उन्होंने कहा कि हमारा भारत आगे बढ़ रहा है. पुलवामा हादसे पर उन्होंने कहा कि मोदी ने उसका करारा जवाब दिया और दुश्मन के घर में जाकर उसके सारे आतंकी अड्डे को उड़वा दिया. ये हैं भारत की ताकत और ये ताकत अपको देना होगा और ये समर्थन आपको देना होगा.
जब प्रधानमंत्री को आप समर्थन देंगे आपकी बातें व आवाजों को लेकर भारत का झंडा दुनिया में फहराएंगे. भारतीय जनता पार्टी की सरकार झारखंड से नक्सलवाद को समाप्त किया, जिससे झारखंड विकास की ओर बढ़ रही है.