रांची 02 जूलाई: राज्य सरकार ने श्रावणी मेला में विधि व्यवस्था के लिये देवघर में 10 कार्यपालक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। ये अफसर 15 जुलाई से श्रावणी मेला की समाप्ति तक प्रतिनियुक्ति में रहेंगे। प्रतिनियुक्त किये जाने वाले कार्यपालक दंडाधिकारियो में खूंटी के कार्यपालक दंडाधिकारी प्यारे लाल, लोहरदगा के कार्यपालक दंडाधिकारी राजीव नीरज, चाईबासा के कार्यपालक दंडाधिकारी रवि कुमार आनंद, रामगढ़ के कार्यपालक दंडाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव, कोडरमा के कार्यपालक दंडाधिकारी राजेश कुमार साहू, चतरा के कार्यपालक दंडाधिकारी धीरज ठाकुर, धनबाद के कार्यपालक दंडाधिकारी अनुज बांडो, गिरिडीह के कार्यपालक दंडाधिकारी धीरेंद्र कुमार, साहेबगंज के कार्यपालक दंडाधिकारी संजय कुमार और गोड्डा के कार्यपालक दंडाधिकारी मनोज कुमार शामिल हैं। कार्मिक ने मंगलवार को इसका आदेश जारी कर दिया।