रांची: झारखंड विधानसभा का चुनाव परिणाम घोषित होते ही कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल बन गया. कुछ परिणाम परिचित से लगे तो कुछ अप्रत्याशित और चौंकानेवाले परंतु चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ होते ही एक परिणाम स्पष्ट था और नतीजा भी उसी अनुरूप आया. इस बार के चुनाव में महिला प्रतिनिधियों की संख्या पिछले विधानसभा से अधिक है. गत विधानसभा में झारखंड के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से कुल 9 महिला प्रत्याशी विजयी हुई थी जबकि इस बार 10 महिला प्रत्याशियों ने अपना परचम लहराया है. यही नहीं 8 महिला प्रत्याशियों ने कड़ी टक्कर दी और दूसरे स्थान पर रहीं. उम्मीद है कि विजयी महिला विधायक विधानसभा में महिलाओं और बच्चों संबंधी मुद्दों को विशेष रूप से उठाएंगी.
विजयी महिला विधायक
- छतरपुर- पुष्पा देवी
- मनोहरपुर- जोबा मांझी
- ईचागढ़ -सविता महतो
- रामगढ़- ममता देवी
- बड़कागांव -अंबा प्रसाद
- झरिया- पूर्णिमा सिंह
- निरसा- अपर्णा सेनगुप्ता
- कोडरमा- नीरा यादव
- जामा -सीता मुर्मू
- महागामा- दीपिका पांडे सिंह
द्वितीय स्थान पर रहे महिला प्रत्याशी
महुआ मांझी, सीमा देवी, रागिनी सिंह, बबीता देवी, सुनीता चौधरी, लुईस मरांडी, श्वेता सिंह एवं मंजू कुमारी.
निर्वतमान महिला विधायक
निर्मला देवी, लुईस मरांडी, मेनका सरदार, नीरा यादव, गीता कोड़ा, सीता मुर्मू, गंगोत्री कुजूर ,जोबा मांझी और विमला प्रधान.
निर्वतमान 9 महिला विधायकों में से सिर्फ 5 विधायकों को ही टिकट मिला था जिनमें से तीन विजय रहीं.