रांची: कांग्रेस नेता आर. पी. राजा के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है. आर. पी. राजा लंबे समय से बीमार चल रहे थे. बेहतर इलाज के लिए उन्हें गुडगांव स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. जहॉ आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली.
उनके पार्थिक शव को दोपहर बाद रांची लाया गया. वरिष्ठ कांग्रेस नेता आर. पी. राजा के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, दीपक लाल, राजेश गुप्ता, राजीव रंजन प्रसाद, सुधीर सिंह, राजा सेन गुप्ता, राजन वर्मा, सुनील सिंह, टिंकू वर्मा, विनोद सिन्हा, निरंजन शर्मा, पूर्व पार्षद अभय कुमार सिंह, मुन्नु झा, ज्योति लकड़ा, राजा सेन गुप्ता, रणविजय सिंह, इंद्रजीत सिंह, बब्लू शुक्ला, दीपक प्रसाद आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है.