रांचीः संजय आनंदराव लाठकर, आई पी एस, पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड सेक्टर केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल रांची ने आज राजभवन जाकर द्रोपदी मुर्मू, महामहीम राज्यपाल झारखंड से शिष्टाचार भेंट किया.
उल्लेखनीय है कि संजय आनंदराव लाठकर झारखंड कैडर के 1995 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं और वर्तमान में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल में प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं.
झारखंड सेक्टर में लगभग तीन वर्ष और नौ महीने के सफलतम कार्यकाल के पश्चात स्थानांतरण पर केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के पश्चिमी सेक्टर, मुंबई में अपना योगदान देने जा रहे हैं.