Kamini
रांची, 4 जुलाई: झारखंड कैंडर के आइएएस अफसरों को संपत्ति का ब्योरा देना भी उचित नहीं लगता। अब तक आठ अफसरों ने संपत्ति का ब्योरा सरकार को नहीं सौंपा है। अफसरों को प्रोप्रर्टी रिटर्न 31 जनवरी 2019 तक ही दे देना था। सात माह गुजर जाने के बाद भी अफसरों ने ब्योरा नहीं दिया है। इसमें रांची की एसडीओ गरीमा सिंह भी शामिल हैं। गरीमा सिंह 2016 बैच की अफसर हैं।
पूर्व मुख्य सचिव राजबाला ने भी नहीं दिया है ब्योरा।
पूर्व मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने भी प्रोप्रर्टी रिटर्न नहीं भरा है। हालांकि वे 28 फरवरी 2018 को रिटायर हो गई थीं। इसके अलावा विनोद शंकर सिंह, प्रमोद कुमार गुप्ता, ज्योत्सना वर्मा रे, मीना ठाकुर, चंद्रमोहन प्रसाद कश्यप और बद्रीनाथ चौबे ने भी संपत्ति का ब्योरा नहीं सौंपा है।
Also Read This:- होंडुरस : मछली पकड़ने की नाव पलटी, 26 की मौत
बर्खास्त हो गई ज्योत्सना, फिर भी नहीं भरा रिटर्न
1990 बैच की अफसर ज्योत्सना वर्मा रे बर्खास्त भी हो गईं। झारखंड की पहली महिला आइएएस अफसर जिनकी बर्खास्तगी हुई है। उन्होंने भी संपत्ति का ब्योरा सरकार को नहीं सौंपा है। कार्मिक विभाग रिमांडर पर रिमांडर भेज रहा है, फिर भी कोई जवाब नहीं मिल रहा। ज्योत्सना की बर्खास्तगी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस नहीं आने के कारण हुई।