रांची: आजसू पार्टी की केंद्रीय सभा की बैठक 7 जनवरी को गीतांजलि सभागार, रांची में अप0 12ः30 बजे आयोजित की गई है.
केंद्रीय सभा में पूरे वर्ष के कार्य योजना एवं नीतिगत निर्णय लिए जाते है. सभा में केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो, गिरिडीह के सांसद श्री चंद्र प्रकाश चौधरी, विधायक एवं केंद्रीय पदाधिकारी विभिन्न विषयों पर अपना विचार रखेंगे.
केंद्रीय सभा में आजसू पार्टी के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, आमंत्रित सदस्य, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं सचिव, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य, प्रमुख एवं उपप्रमुख, नगर अध्यक्ष एवं सचिव, सभी अनुषंगी इकाई (अखिल झारखंड महिला संघ, अखिल झारखंड छात्र संघ, अखिल झारखंड श्रमिक संघ, अखिल झारखंड किसान संघ, अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ, अखिल झारखंड उद्योग एवं व्यापार संघ, अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा, अखिल झारखंड अल्पसंख्यक महासभा, अखिल झारखंड अनुसूचित जनजाति महासभा, अखिल झारखंड अनुसूचित जाति महासभा एवं आजसू पार्टी कला संस्कृति प्रकोष्ठ) के केंद्रीय पदाधिकारी एवं जिला के पदाधिकारी भाग लेंगे. केंद्रीय सभा में झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के आजसू पार्टी के सभी विधानसभा के प्रत्याशी भी शामिल होंगे.