रांची: खेलो इंडिया हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हॉकी झारखण्ड की 58 सदस्यी बालक एवं बालिका हॉकी की तीन टीम आज रांची से गुवाहाटी के लिए रवाना हुई. अंडर 17 आयुवर्ग में बालक तथा बालिका और अंडर 19 आयु वर्ग में बालिका टीम रवाना हुई.
टीम के कोच मैनेजर के रूप में मनोज कोनबेगी, बिगसोय, तारिणी कुमारी एवं नरेंद्र कुमार है. सभी खिलाड़ियों को हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलनाथ सिंह, विजय शंकर सिंह, रजनीस कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों ने जीत की शुभकामना देकर विदा किया.