रांची: रांची महानगर महिला कांग्रेस कमिटी की बैठक महानगर महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष निखत प्रवीण की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष गुंजन सिंह उपस्थित थी.
बैठक में मुख्य रूप से 23 जनवरी 2020 को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का शहादत दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने से संबंधित विचार-विमर्श किया गया. इसके साथ ही प्रदेश में महिला कांग्रेस कमिटी की मजबूती एवं राज्य सरकार की सभी जनकल्याण योजनाओं को जो लागू की जा रही है, उनको जन-जन तक पहुंचाने को लेकर रणनीति बनायी गई.