यह फीचर फिलहाल वॉट्सऐप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड पर विजिबल नहीं है। इसे लेकर कोई बयान भी कंपनी की ओर से सामने नहीं आया है कि यह बीटा टेस्टर्स के लिए कब अवेलेबल होगा। इसके स्टेबल चैनल पर रिलीज होने की जानकारी भी सामने नहीं आई है। ग्रुप इनविटेशन फीचर के लिए वॉट्सऐप के ऐंड्रॉयड क्लाइंट में जाना होगा। सेटिंग्स> अकाउंट > प्राइवेसी > ग्रुप्स में जाकर इसमें बदलाव का ऑप्शन मिलेगा। इस ग्रुप सब-सेक्शन में यूजर्स को तीन इनविटेशन कंट्रोल ऑप्शन मिलेंगे, Everyone, My Contacts और Nobody।
साफ है कि Everyone सेट होने पर कोई भी यूजर को ग्रुप में ऐड कर सकेगा। इसी तरह My Contacts सेट होने पर वही यूजर को किसी ग्रुप में ऐड कर पाएंगे जो उसकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में होंगे। Nobody सेटिंग पर कोई भी यूजर को सीधे ग्रुप में ऐड नहीं कर पाएगा, बल्कि इनवाइट करेगा। Everyone सेट होने पर यूजर के पास कोई इनविटेशन नहीं आएगा, जबकि My Contacts में यूजर कुछ कॉन्टैक्ट्स को चुन सकते हैं और बाकियों से इनवाइट उनके पास आएगा। इसे एक्सेप्ट करने पर ही वे ग्रुप में ऐड होंगे।