रांची: आगामी 17 फरवरी को रांची के प्रभात तारा मैदान में झाविमो का भाजपा में विलय (महामिलन) समारोह को सफल बनाने को लेकर झाविमो, रांची महानगर एवं ग्रामीण जिला की संयुक्त बैठक, पार्टी मुख्यालय, रांची में सम्पन्न हुई.
बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण जिला के अध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक एवं मंच संचालन महानगर अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने किया. बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह शामिल हुए.
उक्त बैठक में रांची महानगर के अंतर्गत आने वाले सभी 13 मंडलों के सभी अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, महानगर एवं ग्रामीण जिला के सभी पदाधिकारी, मंच, मोर्चों के सभी अध्यक्ष एवं सभी प्रखंडों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण शामिल हुए.
बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि आगामी 17 फरवरी को झाविमो का भाजपा में विलय कार्यक्रम में महानगर के सभी 13 मंडलों एवं ग्रामीण जिला के सभी 18 प्रखंडों से एक -एक हजार की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता ढोल- नगाड़ा एवं गाजा-बाजा के साथ प्रभात तारा मैदान में पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे.
बैठक को सम्बोधित करते पार्टी के प्रधान महासचिव अभय सिंह ने कहा कि प्रभात तारा मैदान में झाविमो का भाजपा में विलय (महामिलन) कार्यक्रम एतिहासिक होगा. राज्य भर से लाखों की तादाद में पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता शामिल होंगे.
सिंह ने कहा कि 17 फरवरी झारखंड की राजनीति के लिए एतिहाशिक दिन होगा.
बैठक में पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष शोभा यादव, केंद्रीय महासचिव राजीव रंजन मिश्रा, संतोष कुमार, केंद्रीय सचिव सुनील गुप्ता, सुनीता सिंह, केंद्रीय कोषाध्यक्ष संजय टोप्पो, केंद्रीय प्रवक्ता नुनु लाल मरांडी, जीवेश सोलंकी, बजरंग गुप्ता, मीडिया प्रभारी सूरज टोप्पो, कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया.