BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पांचवे चरण के चुनाव के लिये 7 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया

by bnnbharat.com
December 2, 2019
in Uncategorized
पांचवे चरण के चुनाव के लिये 7 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया

पांचवे चरण के चुनाव के लिये 7 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया

Share on FacebookShare on Twitter

जावेद अख्तर,

गोड्डा: महागामा विधानसभा क्षेत्र के लिए सोमवार को 7 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया. नामांकन प्रपत्र दाखिल करने वालों में भाजपा के अशोक कुमार भगत, कांग्रेस के दीपिका पांडे सिंह, जदयू के मनोज फैज, जेवीएम के संजीव मिश्रा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अशोक साह, शोषित समाज दल के शंभू प्रसाद शर्मा, निर्दलीय प्रत्याशी धर्मेंद्र शाह ने नामांकन प्रपत्र संबंधित निर्वाची पदाधिकारी हरिवंश पंडित के समक्ष दाखिल किया.

नामांकन दाखिल करने के पूर्व  प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ रैली निकालकर अनुमंडल कार्यालय महागामा तक पहुंचे जहां प्रत्याशियों का भव्य स्वागत पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल माला पहनाकर किया गया. नामांकन पर्चा दाखिल करने के तीसरे दिन सात प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया.

सोमवार को भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार भगत अपने निर्धारित समय 11 बजे नामांकन प्रपत्र दाखिल करने अनुमंडल कार्यालय पहुंचे इसके कुछ ही देर बाद कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह भी पहुंची. इसके बाद अन्य प्रत्याशियों का भी पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया. नामांकन के बाद अशोक कुमार भगत ने मिडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे कार्यकाल में सर्वांगीण विकास हुआ है. हमारे कार्यकाल में ही महागामा अनुमंडल को अस्तित्व में लाया गया और महागामा को नगर पंचायत का दर्जा दिलाया गया. हमारे कार्यकाल में अस्पताल, सड़क, पुल ,पुलिया सिंचाई के लिए चेक डैम तलाब सहित विकास के अनेकों काम किए हैं. किसानों के सिंचाई के लिए सुंदर जलाशय योजना के जीर्णोद्धार के लिए 85 करोड़ की लागत से परियोजना को सरकार से स्वीकृति दिलाई गई. महागामा में छात्र-छात्राओं के सुविधा के लिए डिग्री कॉलेज की स्थापना कराई गई. महागामा के बहुआरा में 300 बेड के अस्पताल की स्वीकृति दिलाई गई जिसका कार्य जल्द ही प्रारंभ हो जाएगा. इसके अलावा विकास के अनेको कार्य किए गए. जिस तरह से भाजपा सरकार विकास का काम किया है, जनता जनार्धन इस पार्टी को भूलना नहीं चाह रही हैं.

जनता जाग चुकी हैं और भाजपा पार्टी विकास के नाम पर जीत हासिल करती हैं. जितना विकास भाजपा के कार्यकाल में हुआ है उसे गिनाया नहीं जा सकता हैं. कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पाण्डे सिंह ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा की भाजपा सरकार में भरष्टाचार्य चर्म पर है. भाजपा समाज में नफरत फैलाने का काम किया है. विकास के नाम पर कमीशनखोरी और ठेकेदारी आज तक हुई हैं. यहां की सड़के जर्जर व् जानलेवा बनी हुई है जिसका जीता जागता उदाहरण गोड्डा महागामा मुख्य पथ देखा जा सकता हैं. किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का दावा भाजपा सरकार का खोखला साबित हुआ है. भाजपा सरकार में सिर्फ जुमला बाजी हुईं हैं. भाजपा लोगों को पीने की पानी तक उपलब्ध नहीं करा सकी है. बिजली की लचर व्यवस्था से लोग परेशान हैं. किसान मजदूर और नोजवान भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हमारी सरकार किसानों, महिलाओं एवं बेरोजगारों के विकास के लिए काम करेगी: सुष्मिता देव

Next Post

4 दिसंबर को शिक्षक अभिभावक दिवस का आयोजन होगा

Next Post
4 दिसंबर को शिक्षक अभिभावक दिवस का आयोजन होगा

4 दिसंबर को शिक्षक अभिभावक दिवस का आयोजन होगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d