रांची: नये साल के पहले दिन भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों को प्रोन्नति दिये जाने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गयी.
कार्मिक विभाग द्वारा बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, नगर विकास विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह को वेतनमान (लेवल-15-182200-224100) में प्रोन्नति दी गयी है.
पदोन्नति के बाद भी वे अपने पद पर बने रहेंगे. इसी तरह से स्वास्थ्य विभाग के सचिव नितिन मदन कुलकर्णी को भी प्रोन्नति दी गयी है और वे भी अपने पद पर बने रहेंगे.
कार्मिक विभाग द्वारा जारी एक अन्य अधिसूचना में उच्च, तकनीकी शिक्षा विभाग के अपर सचिव राजेश सिंह को चयन ग्रेड (लेवल-13, 1,23,100-2,15,900) में प्रोन्नति दी गयी.
वहीं समाज कल्याण विभाग के निदेशक मनोज कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव राजीव कुमार, निदेशक संस्कृति दीपक कुमार शाही और धनबाद नगर निगम के आयुक्त चंद्रमोहन प्रसाद कश्यप को भी प्रोन्नति दी गयी है और सभी अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे.

