अमन राज,
गोड्डा: महाशिवरात्रि के पावन मौके पर प्रखंड के नंदीश्वर नाथ शिव मंदिर पत्थरगामा पशुपतिनाथ महादेव मंदिर, महादेव कित्त मनोकामना नाथ शिव मंदिर, योगिनी स्थान दाढ़ीघाट शिव मंदिर, बंदनवार का महादेव पहाड़ी बाबूपुर, शिव मंदिर सुनार चक, शिव मंदिर लंका पट्टी, शिव मंदिर, तुलसी कित्ता शिव मंदिर, बाबाजी पहाड़ शिव मंदिर, धमसांय शिव मंदिर सहित प्रखंड के तमाम शिव मंदिरों में शिवरात्रि की धूम रही.
बाबा भोलेनाथ की पूजा, करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही.सभी शिव मंदिरों में बाबा की शादी के लिए आकर्षक ढंग से सज-धज कर हाथी घोड़े के साथ शिव बारात निकाली गई.