जमशेदपुर: भारतीय जन मोर्चा साकची मंडल के द्वारा मंडल में दो सहसंयोजक की घोषणा की गई. मंडल अध्यक्ष धनजी पांडे की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन साकची समुदायिक भवन में किया गया, जिसमें तरणवीर सिंह और अमन सिंह को मंडल का सहसंयोजक बनाया गया.
साथ ही क्षेत्रीय कमेटी में सुभाष नन्द को संयोजक बनाया गया. बैठक को सम्बोधित करते हुए धनजी पांडे ने कहा कि भारतीय जन मोर्चा की विचारधारा आम जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संगठन का विस्तार किया जा रहा है. ऐसे में साकची मंडल एक अलग पहचान बनाने के लिए आगे बढ़ रहा है.
बैठक में मुख्य रूप से राघवेंद्र प्रताप सिंह, सुनील सिंह, वरुण सिंह, अमित, राकेश मंडल, विनोद सिंह, बिल्ली, अनुराग दास, अजय सिंह, पाली सिंह, सूरज सिंह, विंदर सिंह, एवं भारतीय जन मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे.