गुमला: परी पासवान उर्फ प्रियंका ने भीभीएन इंटरटेनमेंट की ओर से दिल्ली में आयोजित मिस इंडिया यूनिवर्स प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर गुमला जिला और झारखंड का नाम रोशन किया है। परी पासवान गुमला के रामनगर की रहने वाली है। इनके पिता झारखंड पुलिस में सिपाही है।
पिता का नाम लखन राम पासवान है तथा माता का नाम बिंदु देवी है। परी पासवान गुमला के उसुलाइन कान्वेंट गुमला और कार्तिक उरांव कॉलेज गुमला में स्नातक तक की पढ़ाई कर चुकी है। अभी वह हरमू रांची में रह कर बच्चों को गीत संगीत और डांस आदि का प्रशिक्षण देने का कार्य कर रही है।
उनका सपना बॉलीवुड में काम करना है। पहला स्थान तक पहुंचने में उनके दोस्तों, मम्मी, बहन और पापा का भरपूर सहयोग रहा है जिसके कारण ही वो आज गुमला जैसे छोटे शहर से दिल्ली तक का सफर किया। उनका सपना है इस फैशन वर्ल्ड से और भी आगे जाना है।
उन्होंने बताया कि दिसंबर के महीने में भी भी इंटरटेनमेंट का इंटरनेशनल शो होने जा रहा है इस कार्यक्रम में परी भारत का प्रतिनिधित्व करेगी जिसमें कई देश के प्रतिभागी शामिल होंगे। मिस इंडिया यूनिवर्स परी पासवान 2018 में एनक्रियेशन मिस झारखंड रह चुकी की है।