रांची: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी सह भाजपा नेता धरणीधर सिंह मुंडा का सोमवार की शाम करीब छह बजे उनके आवास नीमडीह प्रखंड के जामडीह में हृदय गति रुकने से निधन हो गया.
वे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के फुफेर भाई थे. आनन-फानन में उनके परिजन उन्हें लेकर नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.