- छह आइएएस हुए इधर से उधर
- दो आइएएस को अतिरिक्त प्रभार
- सात आइएएस भारत सरकार से हुए विरमित, पदस्थापन भी
रांचीः आखिरकार अपर मुख्य सचिव रैंक के अफसर एल खियांग्यते की पोस्टिंग 78 दिन बाद कर दी गई। उन्हें एटीआई का डीजी बनाया गया है। 12 जुलाई को एल खियांग्यते को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से बदल कर कार्मिक में योगदान देने का आदेश कार्मिक विभाग ने जारी किया था। वहीं छह आइएएस का तबादला भी किया गया है। दो आइएएस को अतिरिक्त प्रभार दिय़ा गया है। सात आइइएस जो भारत सरकार में सहायक सचिव थे, उन्हें झारखंड में पदस्थापित किया गया है। कार्मिक ने सोमवार को इसका आदेश जारी कर दिया।
कौन अफसर कहां गए
नाम | कहां थे | कहां गए |
एल खियांग्यते | प्रतीक्षारत | एटीआइ महानिदेशक |
वीरेंद्र भूषण | कारा महानिरीक्षक | प्रमंडलीय आयुक्त, कोल्हान |
राजेश पाठक | विशेष सचिव कृषि | अप्र निबंधक सहयोग समितियां |
प्रभात कुमार | संयुक्त सचिव स्वास्थ्य | अप्र एमडी झारखंड मेडिकल कॉरपोरेशन |
नेहा अरोड़ा | प्रतीक्षारत | बंदोबस्त पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम |
शशि रंजन | डीडीसी धनबाद | कारा महानिरीक्षक |
दिव्यांशु झा | सीइओ जैप आइटी | संयुक्त सचिव योजना |
वरूण रंजन | डीडीसी दुमका | निबंधक महानिरीक्षक |
हेमंत सती | भारत सरकार में सहायक सचिव | जनजातीय विकास प्राधिकार खूंटी |
कीर्ति श्री | भारत सरकार में सहायक सचिव | समेकित जनजातीय विकास प्राधिकार, गुमला |
कुमार ताराचंद | भारत सरकार में सहायक सचिव | परियोजना निदेशक पाकुड़ |
नितिश कुमार सिंह | भारत सरकार में सहायक सचिव | परियोजना निदेशक जामताड़ा |
प्रेरणा दीक्षित | भारत सरकार में सहायक सचिव | निदेशक जिला अभिकरण, दुमका |
शशि प्रकाश सिंह | भारत सरकार में सहायक सचिव | परियोजना निदेशक लोहरदगा |
उत्कर्ष गुप्ता | भारत सरकार में सहायक सचिव | निदेशक, जिला अभिकरण, साहेबगंज |
दो आइएफएस को अतिरिक्त प्रभार
राज्य सरकार ने दो आइएफएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सर्वेश सिंघल को सीइओ जैप आइटी व रवि रंजन को निदेशक सर्ड का अतिरक्त प्रभार दिया गया है। वहीं चार राज्य सेवा के अफसरों की सेवा ग्रामीण विकास विभाग को सौंप दी गई है। इसमें उमेश स्वांसी, राजीव नीरज, महेंद्र उरांव व दिलीप महतो के नाम शामिल हैं।