रांची: भारतीय युवा कांग्रेस के नव नियुक्त राष्ट्रीय सचिव राजेश सिन्हा सन्नी का रांची आगमन पर रांची रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया.
महानगर अध्यक्ष राजीव नारायण प्रसाद एवं ग्रामीण अध्यक्ष राकेश कुजूर के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से मोटर जुलूस के रूप में शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए रांची रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उनका गाजे-बाजे के साथ और फूल माले के साथ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. उसके बाद इंदिरा गांधी की प्रतिमा में मार्ल्यापण किया गया.