प्रतिनिधी बरकट्ठा
बरकट्ठा:राज्य सरकार निर्देशो का पालन प्रखंड मुख्यालय में नहीं हो पा रहा है। सूबे की सरकार का साफ निर्देश है कि लोगो का आवासीय,जाति, आय,जन्म आदि प्रमाणपत्र समय पर निर्गत हो। लेकिन अंचल में ससमय प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है। वहीं जमीन का म्यूटेशन,ऑनलाइन डेटा एंट्री, ऑनलाइन राशिद आदि कार्य महीनों से लंबित है।
लोग सुदूरवर्ती क्षेत्र से प्रखंड -अंचल कार्यालय पहुंचते हैं , लेकिन यहां आने पर सिर्फ निराशा ही हाथ लगती है। काम नहीं होता है।चक्कर लगाकर लोग घर वापस जाते है
।प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष दर्शन सोनी ,जेवीएम केंद्रीय सदस्य केदार साव ,भाजपा नेता खलील अंसारी समेत अन्य लोगो द्वारा अंचल कार्यालय में काम नही होने से नाराज होकर कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।
कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष श्री सोनी ने कहा कि प्रखंड एवं अंचल के अधिकारी समेत अन्य कर्मी बेलगाम हो गए है।जनता का काम के प्रति कोई भी कर्मियों में जल्दी नही है।
आलम यह है कि महीनों से म्युटेशन ,जमीन के प्लॉट का ऑनलाइन डेटा एंट्री,ऑनलाइन राशिद आदि काम ठप है।एक अधिकारी दो-दो विभाग के प्रभार पर है।जिससे भी लोगो का काम प्रभावित हो रहा है।वहीं जेवीएम केंद्रीय सदस्य केदार साव ने कहा कि अंचल अधिकारी के लापरवाही के कारण ऑनलाइन का सारा काम लंबित पड़ा है।आवेदक कई महीनों से अंचल के चक्कर काट रहे है।
यहां के पदाधिकारी बेफिक्र है। ग्रामीणों की माने तो अंचल कर्मचारी तो प्रखंड मुख्यालय में सप्ताह में एक या दो दिन ही नज़र आते है।प्रतिदिन जनता निराश होकर लौट रही है।भाजपा के खलील अंसारी भी मानते है कि प्रखंड व अंचल कार्यालय में लोगो का काम ससमय नही हो रहा है।
श्री सोनी एवं केदार साव ने सयुंक्त रूप से कहा कि उक्त समस्याओं में सुधार नही हुआ तो हमलोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।