भाजपा प्रदेश कार्यालय में लक्ष्मण स्वर्णकार बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा छोड़कर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा उपाध्यक्ष आदित्य साहू महामंत्री दीपक प्रकाश के मौजूदगी में भाजपा मे शामिल हो गए हैं। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने माला पहनाकर लक्ष्मण स्वर्णकार को भाजपा में शामिल किया।
लक्ष्मण स्वर्णकार अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी से ही आरंभ की थी। यहां वे विधायक भी बने, झारखंड विकास मोर्चा छोड़ने के कारणों पर बात करते हुए लक्ष्मण स्वर्णकार ने कहा कि, झारखंड विकास मोर्चा कुछ लोगों ने हाईजैक कर लिया है वहां उन्हीं की चलती है, वही भाजपा छोड़ने के कारणों पर लक्ष्मण स्वर्णकार ने पार्टी पर गुस्सा बताया, साथ ही इसे अपने जीवन की सबसे बड़ी भूल भी करार दिया। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ने के सवाल पर लक्ष्मण स्वर्णकार ने कहा कि पार्टी मेरे लिए जो कर्तव्य पर लगाएगी, वह मैं पूरा करूंगा।
मौके पर मौजूद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने जनसंघ के समय लक्ष्मण स्वर्णकार के साथ बिताए समय को याद करते हुए कहा कि, लक्ष्मण स्वर्णकार पार्टी के बहुत ही जुझारू कार्यकर्ता रहे हैं। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में लक्ष्मण स्वर्णकार को टिकट दिए जाने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि, पार्टी सभी विषयों पर आकलन करते हुए आगे निर्णय लेगी।
भाजपा ने महागठबंधन सहित झामुमो पर साधा निशाना कहा चुनाव आते-आते बिखर जाएगा महागठबंधन, झामुमो वंशवाद के साथ जनता को बरगलाने का काम करती है….
चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियों में एक दूसरे के खिलाफ टीका टिप्पणी का दौर जारी हो जाता है। बीते दिनों हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के आवास में महागठबंधन की बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने झामुमो सहित महागठबंधन पर निशाना साधा है और कहा की, महागठबंधन के बैठक में दलों के बीच में सीटिंग सीट में ही चुनाव लगना तय हुआ है, महागठबंधन के राह में बहुत कांटे हैं, दलों के बीच विचारधारा भी अलग अलग है, चुनाव का समय आते आते महागठबंधन बिखर जाएगा।
साथ ही लक्ष्मण गिलुआ ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि, महागठबंधन को अगर मान भी ली जाए, तो बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपना करीब-करीब लक्ष्य हासिल कर लिया था। इस आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव में 65 + का लक्ष्य रखा गया है। जिसे हम निश्चित रूप से पा लेंगे। और एक बार फिर मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में सरकार का गठन करेंगे।
वहीं झामुमो पर निशाना साधते हुए लक्ष्मण गिलुवा ने झामुमो पर वंशवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया, साथ ही उन्होंने कहा कि, पार्टी में लोकतंत्र नहीं है झामुमो जनता को बरगलाने का काम करती है, 2014 से झामुमो लगातार जनता को बरगला रही है कि भाजपा आदिवासियों की जमीन हड़प लेगी, लेकिन राज्य की जनता अब झामुमो को समझ चुकी है इसलिए लोकसभा चुनाव में जनता ने इन्हें जवाब दिया है।