रांची: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवम कोरोना संकट के बीच सेवा कार्य के राज्य समन्वयक प्रदीप वर्मा ने बताया कि आज झारखंड के सभी 24 जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं, जन प्रतिनिधियों के द्वारा बड़ी संख्या में निर्मित भोजन मोदी आहार एवम मोदी राशन का वितरण किया गया.
उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों से आज शाम प्राप्त सूचना के अनुसार, 38480 लोगों को मोदी आहार परोसा गया.
जबकि 8160 परिवारों के बीच मोदी राशन का वितरण हुआ. जिसमें 5 किलोग्राम चावल, 1 किलोग्राम दाल, 2 किलोग्राम आलू एवम आधा किलोग्राम प्याज दिया गया.