रामगढ़: कोरोनावायरस को आम जनता में फैलने से रोकने के लिए जिला स्तर पर सर्वे किया जा रहा है। प्रशासन के द्वारा सर्वे कार्य की जिम्मेवारी जिले की महिला कोरोना योद्धाओं( सहिया दीदी) को सौंपी गई है। बुधवार के रामगढ़ शहर के गोलपार इलाके में दो सहिया दीदी सर्वेक्षण करने पहुंची। बताया जा रहा है कि गोलपार के आजाद नमक युवक ने दोनों सहिया दीदी को गोलपार इलाके में सर्वे नहीं करने की चेतावनी दी गई। दोनों महिलाओं के द्वारा जब बताया गया कि वे जिला प्रशासन के निर्देश पर यहां सर्वे करने आई हैं तो उक्त लोगों ने स्वास्थ्य सर्वे में शामिल महिलाओं के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि महिला के गले में लगा हुआ जिला प्रशासन का आई कार्ड इन लोगों ने जबरन पकड़ लिया। दर्जनों की संख्या में उमड़ी भीड़ ने दोनों महिलाओं को देर तक घेरे रखा। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए दोनों सहिया दीदियों ने किसी तरह अनुनय विनय कर अपने आप को इन लोगों के घेरे से मुक्त कराया और वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
वही एक निजी न्यूज़ चैनल है उक्त मामले की सूचना ट्विटर के जरिए मुख्यमंत्री को भेजा जिस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों से इस संबंध में उचित करवाई करने का आदेश दिया।
ईधर रामगढ़ पुलिस ने आरोपी आजाद कुरेशी को हिरासत में लिया है। आजाद कुरेशी गत विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से रामगढ़ विधानसभा से प्रत्याशी भी रह चुके हैं।