रांची: जिला एथलेटिक्स संघ की सह सचिव विनीता टोप्पो जे एस एस पी एस होटवार की महिला वार्डन एवं राष्ट्रीय स्तर की तकनीकी पदाधिकारी की शनिवार रात दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया.
उनके निधन से रांची जिला के साथ साथ झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन को भी अपूरणीय क्षति पहुंची है. संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि विनीता हंसमुख एवं बहुत ही मिलनसार थी. किसी का दुख उनसे बर्दाश्त नहीं होता था वह अपने पीछे पति और एक बेटा छोड़ गई है.
Also Read This: पॉजिटिव पाए गए थाना प्रभारी की इलाज के दौरान मौत, रिपोर्ट आने तक करते देश की सेवा
इस दुख की घड़ी में रांची जिला संघ के सभी पदाधिकारी, झारखंड एथलेटिक्स संघ के सभी पदाधिकारी, जे एस एस पी एस के सभी पदाधिकारी ,कोच, खिलाड़ी एवं झारखंड एथलेटिक्स की सभी तकनीकी पदाधिकारियों ने उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्राथना की .