रांची: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा विभाग रांची महानगर द्वारा वार्ड संख्या 19 के कार्यालय में नि: शुल्क भोजन वितरण शिविर लगाया गया.
कार्यक्रम भारत माता पूजन के साथ प्रारंभ किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रान्त प्रचारक रविशंकर, विभाग सेवा प्रमुख कन्हैया, पार्षद रोशनी खलखो, नगर संघचालक डॉ विजय राज, सह नगर संघ चालक बिजय बंसल, नगर कार्यवाह विजय आनन्द गड़ोदिया, आनन्द दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे.