रांची: झारखंड आंदोलन के नेता पूर्व सांसद, पूर्व विधायक स्व टेकलाल महतो की धर्मपत्नी एवं मांडू के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल की माता लाखेश्वरी देवी के निधन पर प्रदेश भाजपा ने गहरा शोक प्रकट किया है.
प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने उनकी आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान उन्हें अपने चरणों मे स्थान दें.
प्रकाश ने कहा कि प्रभु उनके परिजनों को दुख की बेला में धैर्य एवं साहस प्रदान करें.
शोक व्यक्त करने वालों में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू, विद्युतवरण महतो, आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, समीर उरांव, प्रिया सिंह, सत्येंद्र तिवारी, प्रणव वर्मा महामंत्री सुनील सिंह, अनंत ओझा मंत्री मनोज सिंह, नवीन जायसवाल, सुबोध सिंह गुड्डू, नूतन तिवारी, मुनेश्वर साहू, सरिता श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष महेश पोद्दार, गणेश मिश्र, हेमंत दास, जेबी तुबिद, राजेश शुक्ल, दीनदयाल वर्णवाल, प्रतुल शाहदेव, मिस्फीका हसन, अनिल सिन्हा, शिवपूजन पाठक, संजय जायसवाल, तारिक इमरान, अमित सिंह, अमरदीप यादव, ज्योतिरीश्वर सिंह, आरती सिंह, नीरज पासवान, सोना खान शामिल है.