रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को हटिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. प्रवासी श्रमिकों को रांची से संबंधित जिला पहुंचाने की व्यवस्था का जायजा लिया.
इस मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक अखिलेश झा समेत सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.
उपायुक्त रांची राय महिमापत रे ने पूरी व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी.