नीलकांत मंडल,
रांची/ गोड्डा: कर्नाटक राज्य सरकार ने अपने राज्य में फंसे प्रवासियों के लिए एक वेब लिंक “सेवा सिंधु” https://sevasindhu.karnataka.gov.in जारी की है. झारखंड के वैसे प्रवासी जो कर्नाटक में फंसे हैं और झारखंड वापस आना चाहते हैं, वे इस वेबलिंक पर जाकर अपने संबंध में जरूरी सूचनाओं को वेबलिंक पर खुलने वाले फॉर्म को भरें. इससे दोनों राज्यों की सरकारें आपसी समन्वय से कर्नाटक में फंसे प्रवासियों को झारखंड वापस लाने में उचित कदम उठा सकेंगे.