रांची: भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. धर्मपाल सिंह ने आशा व्यक्त की दीपक प्रकाश शीघ्र स्वस्थ होकर पहले की तरह फिर से झारखंड भाजपा के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे.
धर्मपाल सिंह ने पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से आग्रह किया है कि वह प्रदेश अध्यक्ष के स्वास्थ्य के हाल-चाल को जानने के लिए रिम्स ना आए. रिम्स में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के आ जाने से सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो पाता है और संक्रमण के फैलने का भी खतरा बढ़ जाता है.
रामेश्वर उरांव ने की शीघ्र स्वस्थ होने की मंगल कामना
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवम मंत्री रामेश्वर उरांव ने भी रिम्स पहुंचकर दीपक प्रकाश के स्वास्थ्य की जानकारी ली एवमं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगल कामना की.
राजेश शुक्ल ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने दीपक प्रकाश के शिघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. शुक्ल ने उनके सुपुत्र हर्ष से बात की तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.