रांची : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा हुल दिवस के अवसर पर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह के प्रतीक हूल दिवस पर झारखण्ड के अमर शहीदों सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो को श्रद्धांजलि दी गयी.
अभाविप रांची महानगर मंत्री कुमार दुर्गेश ने कहा कि इस अवसर पर समस्त शहीद जनजातीय वीर महापुरुषों के सपनों का समृद्ध और सशक्त झारखण्ड बनाने का संकल्प लें, 30 जून सन 1855 में सिद्दू और कान्हू के द्वारा साहिबगंज जिले के भोगनाडीह से भारतीय इतिहास की पहली लड़ाई अंग्रेजो के खिलाफ आरंभ हुई थी, सिद्दू ने इस लड़ाई के पहले एक नारा दिया था.
मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख विशाल सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहित दुबे, रांची जिला संगठन मंत्री प्रताप सिंह, रांची महानगर मंत्री कुमार दुर्गेश, डीएसपीएमयू अध्यक्ष प्रणव गुप्ता ,सह मंत्री अनिकेत कुमार, श्याम वर्मा, कोश प्रमुख प्रेम प्रतीक, रितेश कुमार, शुभम पुरोहित, आदित्य सिंह,आकाश कुमार, अभिषेक,अनुज वर्मा, गौरव कुमार इत्यादि कार्यकर्ता श्रद्धांजलि में उपस्थित हुए.

