BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया

by bnnbharat.com
September 18, 2020
in समाचार
बिहार युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया
Share on FacebookShare on Twitter

प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल की नेतृत्व में पटना विश्वविद्यालय गेट से रोजगार दो पदयात्रा की हुई शुरुआत

गुंजन पटेल ने प्रधानमंत्री को एसएससी प्रैक्टिस सेट उपहारस्वरूप भेंट किया

बिहार: 17 सितंबर 2020, दिन गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया. इस अवसर पर बिहार युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल की नेतृत्व में पटना विश्वविद्यालय गेट से अंबेडकर छात्रावास तक ‘रोजगार दो पदयात्रा’ का आयोजन किया गया.

प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल ने बताया कि बिहार युवा कांग्रेस लगातार रोजगार दो मुहिम चला रही है. बिहार के लाखों युवा मोदी-नीतीश सरकार के युवा विरोधी नीतियों के कारण हाशिये पर हैं और अपना रोजगार गंवा चुके हैं. सरकारी पदों पर बहाली हो नहीं रही है. बिहार में बेरोजगारी दर 46 फीसदी से भी ऊपर पहुंच चुकी है. युवाओं में जबरदस्त गुस्सा है और इसी गुस्से का प्रतिनिधित्व बिहार युवा कांग्रेस कर रही है. हमारे द्वारा चल रहे बेरोजगारी रजिस्ट्रेशन अभियान से लगभग 6 लाख से भी अधिक बिहारी युवा जुड़ चुके हैं. आज मैंने प्रधानमंत्री मोदी जी को एसएससी की प्रैक्टिस सेट गाइड भेजी है ताकि उन्हें यह पता चले कि जिन सरकारी नौकरियों की बहाली वो रोक रखे हैं, उसके लिए युवा साथियों को कितनी कठिन मेहनत करनी पड़ती है.

उन्होंने आगे बताया कि इस पदयात्रा से सैकड़ों युवा स्वतः स्फूर्त शामिल हुए और रोजगार दो मुहिम को अपना समर्थन दिया. यह प्रमाण है कि अब युवा जाग चुका है और आगामी चुनाव में नीतीश-मोदी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने को तैयार है.

इस पदयात्रा में शामिल हुए प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी राजेश कुमार सन्नी ने बताया कि इस चुनाव में रोजगार महत्वपूर्ण मुद्दा रहने वाला है. हम युवाओं की सारी उचित मांगों को अपनी मेनिफेस्टो में भी जगह देंगे और हमारा संघर्ष चलता रहेगा.

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दौलत इमाम, प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत आनंद, कुमार रोहित, श्री कृष्ण हरि, बिट्टू यादव, मुकुल यादव, नीरज कसेरा इशा यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता साथी शामिल हुए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BJP नेता सतीश सिंह हत्याकांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

Next Post

महिलाओं को आधुनिक कृषि से पोषण क्षमता विकास हेतु दिया गया प्रशिक्षण

Next Post
महिलाओं को आधुनिक कृषि से पोषण क्षमता विकास  हेतु दिया गया प्रशिक्षण

महिलाओं को आधुनिक कृषि से पोषण क्षमता विकास हेतु दिया गया प्रशिक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d