BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना पर भाजपा ने किया जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील

by bnnbharat.com
March 21, 2020
in Uncategorized
कोरोना पर भाजपा ने किया जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील

कोरोना पर भाजपा ने किया जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा- जनता कर्फ्यू का मकसद कोरोना को हराना है क्योंकि 12 घंटे के जनता कर्फ्यू से टूट सकती है कोरोना की चेन, जिससे सार्वजनिक स्थान संक्रमण से मुक्त होंगे इसलिए जनता का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण होगा. साथ ही साथ 22 मार्च को शाम पांच बजे से 5 मिनट तक कोरोना वायरस से लड़ रहे स्वास्थ्य सेनानी तथा पुलिसकर्मियों के प्रति अपने घरों से ताली, थाली, घंटी, शंख इत्यादि बजाकर उनका अभिनंदन करें.

प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा- प्रधानमंत्री ने देश की जनता से उनका एक दिन जनता कर्फ्यू के रूप में मांगा है जिसे झारखंडवासियों ने सहर्ष स्वीकार किया है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया पर युवाओं द्वारा लगातार जनता कर्फ्यू की बात जा रही हैं एवं इसे सफल बनाने के लिए जनता खुद एक दूसरे को सजग और सतर्क रखते हुए जनता कर्फ्यू को सफल बनाने का आग्रह कर रही है.

Also Read This: अवैध शराब बनाने का मामला: राज्य में अब तक 14731 गिरफ्तारी, 1363 को जेल

प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू- जनता कर्फ्यू का समर्थन राजनीति से ऊपर उठकर सभी विचारधारा के व्यक्तियों को करना चाहिए क्योंकि यह देश हित में उठाया गया एक सराहनीय कदम है.

विद्युतवरण महतो- प्रधानमंत्री का जनता कर्फ्यू का आवाह्न दरअसल देश को एक बड़े खतरे से सजग और सतर्क करना है, इसलिए जनता कर्फ्यू का गंभीरतापूर्वक पालन करना हमारा 22 मार्च का एक बड़ा कर्तव्य होना चाहिए.

सत्येन्द्रनाथ तिवारी- जनता कर्फ्यू आपके और हमारे जीवन के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती है इसलिए 22 मार्च का दिन हम सभी को देश के नाम करना चाहिए.

समीर उरांव- जनता कर्फ्यू जनता के लिए इसीलिए इसे जनता ही सफल बनाएगी ऐसा हमारे प्रधानमंत्री और हम सभी का देशवासियों के प्रति अटूट विश्वास है.

आदित्य साहू- 22 मार्च को सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुद को और दूसरों को सुरक्षित और स्वस्थ रखें, हमारा एक प्रयास भारत को कोरोना मुक्त कर सकता है.

Also Read This: कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता महत्वपूर्ण: उपायुक्त‌

प्रिया सिंह पटेल- 22 मार्च को पूरे झारखंडवासियों से और खासकर महिलाओं से मेरी अपील है कि महिलाएं उस दिन जनता कर्फ्यू को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान करें और पुरुषों को भी इसका अनुपालन करने को कहें.

प्रदीप वर्मा- 22 मार्च को हम सभी को जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य सेनानियों का भी प्रधानमंत्री के बताए अनुसार 5:00 बजे से अगले 5 मिनट तक अभिनंदन करना चाहिए इससे हमारे स्वास्थ सेनानियों का मनोबल बढ़ेगा.

प्रणव वर्मा- भारत की जनता ही भारत माता की ढ़ाल है और देश को जब जब मुश्किलों का सामना करना पड़ा है तब तब भारत की जनता भारतमाता के लिए ढाल बनकर खड़ी हो गई है और जनता कर्फ्यू के माध्यम से भारत की जनता एकबार फिर कोरोना से लड़ने को खड़ी है जिसका भाजपा पार्टी अभिनंदन करती है.

प्रदेश महामंत्री, सांसद सुनील सिंह- जैसा कि कई विशेषज्ञों के माध्यम से यह पता चला है की 12 घंटे के एकांत से कोरोना की चेन टूटती है अतः हम सभी झारखंडवासियों को एक बार अपने माटी के लिए जनता कर्फ्यू को सफल बनाने का प्रण लेना चाहिए.

प्रदेश महामंत्री, विधायकअनंत ओझा- वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना से लड़ने के लिए आज पूरे देश की जनता सामने आई है यह अभीनंदनीय है और कल के जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए जिस तरीके से लोग सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी इच्छा जाहिर कर रहे हैं यह एक बेहतरीन पहल है.

22 मार्च को प्रस्तावित जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए प्रदेश मंत्री नवीन जायसवाल, मुनेश्वर साहू, मनोज कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह, नूतन तिवारी, प्रोफेसर सविता श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष महेश पोद्दार, प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र, प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद, राजेश कुमार शुक्ला, दीनदयाल बरनवाल, प्रतुल शाहदेव, अनिल सिन्हा, मिस्फिका हसन, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह प्रभारी संजय जायसवाल, तारीक इमरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष रामकुमार पाहन, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष नीरज पासवान, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरदीप यादव, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित सिंह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष ज्योति रेश्वर सिंह, महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सोनाखान आदि ने भी अपील की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजद नेता को पितृ शोक, मंत्री ने जताया दुःख

Next Post

आजादी के 73 साल बाद भी नहीं बनी सड़क

Next Post
आजादी के 73 साल बाद भी नहीं बनी सड़क

आजादी के 73 साल बाद भी नहीं बनी सड़क

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d