रांची: भाजपा नेता और मांडर से भाजपा प्रत्याशी देवकुमार धान के पिता एवं रांची की मेयर आशा लकड़ा के ससुर विरसा धान के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्षमण गिलुवा ने गहरा शोक प्रकट किया है. उन्होंने भगवान से स्वर्गीय धान की आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना. गिलुवा ने कहा कि प्रभु परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में साहस एवम धैर्य प्रदान करें.
स्वर्गीय धान का विगत एक सप्ताह से रिम्स में इलाज चल रहा था
शोक संवेदना प्रकट करने वालों में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, आदित्य साहू, हेमलाल मुर्मू, प्रिया सिंह, महामंत्री सुनील सिंह, दीपक प्रकाश, मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, सांसद महेश पोद्दार, संजय सेठ, प्रतुल शाहदेव, दीनदयाल वर्णवाल, जेबी तुबिद, राजेश शुकला, अनिल सिन्हा, मिस्फीका हसन, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक, संजय जैसवाल तारिक इमरान आदि शामिल है.