नई दिल्ली: सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मस्लिमीन AIMIM पर बैन लगाए जाने की मांग उठी है. यह मांग हाल ही में तेलंगाना भाजपा के नए अध्यक्ष बने बंदी संजय कुमार ने की है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कहा कि AIMIM के ‘आतंकवादियों और हिंसा’ से लिंक हैं इस वजह से इसे बैन किया जाना चाहिए. इसके साथ ही संजय कुमार ने राज्य के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी भाजपा ज्वाइन करने को कहा है.
Also Read This: बसों में बिना टिकट सफर करने पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना, हो सकती है जेल
बता दें कि संजय कुमार को पिछले हफ्ते ही भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

