BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संकट काल में राजनैतिक संक्रमण रूपी कोरोना ना फैलाएं भाजपा : झामुमो

by bnnbharat.com
July 10, 2020
in Uncategorized
संकट काल में राजनैतिक संक्रमण रूपी कोरोना ना फैलाएं भाजपा : झामुमो

संकट काल में राजनैतिक संक्रमण रूपी कोरोना ना फैलाएं भाजपा : झामुमो

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पूर्व की भांति राज्यवासियों को पुनः भ्रम में डालने का कार्य किया है. 20 लाख करोड़ के प्रधानमंत्री द्वारा किये गए अकाल्पनिक घोषणाओं को 20 लाख बार बोलकर उसकी सच्चाई को स्थापित नहीं किया जा सकता. वे भाजपा द्वारा दिये गये बनाया पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे.
भट्टाचार्य ने कहा कि दीपक प्रकाश ने प्रधानमंत्री द्वारा प्रवासी मजदूरों के लिए गरीब रोजगार कल्याण योजना की तारीफ की. इस योजना के तहत 6 राज्यों को शामिल किया गया है, जिसमे झारखंड भी है. दीपक प्रकाश को यह बोलना चाहिए था कि 6 राज्यों के 141 चयनित जिलों में झारखंड के मात्र 3 ही जिले शामिल हैं. जबकि बिहार के आसन्न चुनाव में लाभ उठाने के लिए वहां के 36 जिलों को शामिल किया गया है. झारखंड में इस प्रकार का भ्रम फैलाने का काम भाजपा ना करे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा वैश्विक संकट के समय को अवसर में बदलने का जो आह्वान किया गया तथा आत्मनिर्भर भारत की बात की गई, उसे मात्र दो उदाहरणों से समझ जा सकता है –
1. संकट को अवसर में बदलने के लिए, 151 जोड़ी रेल गाड़ियों को निजी पूंजीपति और औद्योगिक समूहों के हाथों बेच देने का निर्णय लिया गया, ताकि भाजपा के पूंजीपति मित्र समूह को सीधा लाभ पहुंचाया जा सके. उसे अवसर के रूप में बदल द‍िया गया.
2. 44 कोल ब्लॉकों को कॉमर्शियल माइनिंग के तहत अडानी-अम्बानी जैसे मित्र समूह को अवसर के तहत सौंपकर उन्हें लाभन्वित करने का प्रयास हो रहा है.
प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत के लिए अवसर की घोषणा की है. वे पूरे विश्व के तमाम औद्योगिक घरानों के लिए रेड कारपेट बिछाने को उत्सुक हैं. ऐसे में कौन सा आत्मनिर्भर भारत का सपना हम सब देख रहे हैं.
सुप्रियो भट्टाचार्य ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेताओं से कहा कि कोरोना के इस महासंकट काल में और ज्यादा राजनैतिक संक्रमण रूपी कोरोना ना फैलाएं. क्योंकि राज्य एवं देश भाजपा के द्वारा पूर्व से ही फैलाए गए राजनैतिक संक्रमण का शिकार होकर त्राहि‍माम-त्राहि‍माम कर रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बालू की कृत्रिम किल्लत होगी उतपन्न, अवैध बालू कारोबार को संजीवनी दे रही हेमंत सरकार: कुणाल षाड़ंगी 

Next Post

आनंद मार्गी संभागीय का तीन दिवसीय सेमिनार आयोजित

Next Post
आनंद मार्गी संभागीय का तीन दिवसीय सेमिनार आयोजित

आनंद मार्गी संभागीय का तीन दिवसीय सेमिनार आयोजित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d