BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शिलापट्ट तोड़े जाने के खिलाफ भाजपाइयों ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

by bnnbharat.com
December 30, 2019
in समाचार
शिलापट्ट तोड़े जाने के खिलाफ भाजपाइयों ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर :- विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट पर संग्राम शुरू होता दिखने लगा है. जहां पिछले पच्चीस सालों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के चुनाव हारते ही महानगर भाजपा में घमाशान मचता नजर आने लगा है. वहीं इसके पीछे भाजपाई भाजपा के बागी और जमशेदपुर पूर्वी सीट से मुख्यमंत्री को बुरी तरह से हरानेवाले सरयू राय को जिम्मेवार मान रहे हैं.

वैसे ताजा मामला शिलापट्ट को क्षतिग्रस्त किए जाने का है. जहां इस विधानसभा अंतर्गत कई जगहों पर पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन किए गए योजनाओं के शिलापट्ट को शरारती तत्वों द्वारा लगातार क्षतिग्रस्त किया जा रहा है. वहीं इसका ठीकरा भाजपा द्वारा सरयू राय पर फोड़ा जा रहा है. वहीं सोमवार को महानगर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे और जिले के उपायुक्त से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

जानकारी देते हुए महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि चुनाव के बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं को डराया-धमकाया जा रहा है. वैसे बड़ा सवाल ये है, कि आखिर कौन किसे डरा रहा है. वहीं इसका कोई पुख्ता प्रमाण इनके द्वारा नहीं दिया गया है.  शिलापट्ट किसने तोड़ा इसका भी उचित प्रमाण इनके द्वारा नहीं दिया गया.  वैसै इसके लिए सरयू राय को जिम्मेवार ठहराना कहां तक जायज है.  इस दौरान भाजपाइ आपस में बकजक करते नजर आए .

फिलहाल सरयू राय की ओऱ से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. बहरहाल जमशेदपुर में राजनिति का एक नया ही स्वरूप देखने को मिल रहा है. अब देखनेवाली बात ये होगी कि जिला प्रशासन इस मामले को किस तरह से लेती है. प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, बंटी सिंह और खेमलाल चौधरी के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नेपाल सीमा से बौद्ध भिक्षु के वेश में विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Next Post

कश्मीर पर फिर मिला पाक को झटका

Next Post
कश्मीर पर फिर मिला पाक को झटका

कश्मीर पर फिर मिला पाक को झटका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d