मोकिम अंसारी,
हजारीबाग: झारखंड प्रदेश के भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश से भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य अमित कुमार ने मुलाकात की और उन्हें पुष्प-गुच्छ देकर एवं मिठाइयां खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दी है.
भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने कहा है कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने एक कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर तय किया और इनके नेतृत्व में झारखंड प्रदेश में संगठनात्मक और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बल मिलेगा और इनके कुशल नेतृत्व में भाजपा का विकास और विस्तार होगा.
उन्होंने कहा है कि इनके नेतृत्व में कमल फूल खिलेगा और प्रकाश की तरह पार्टी झारखंड के कोने कोने में मौजूद कार्यकर्ताओं को ऊर्जा मिलेगी तथा एक मजबूती का दीपक जलेगा.